7 अगस्त 2015 - 12:58
सीरिया, आईएसआईएल ने 100 से अधिक ईसाइयों को किया गिरफ़्तार।

सीरिया के ईसाईयों के मानवाधिकार केन्द्र का कहना है कि आईएसआईएल के आतंकियों ने सौ से अधिक ईसाई परिवारों का अपहरण कर लिया है।

सीरिया के ईसाईयों के मानवाधिकार केन्द्र का कहना है कि आईएसआईएल के आतंकियों ने सौ से अधिक ईसाई परिवारों का अपहरण कर लिया है।
सीरिया के आशूरी ईसाईयों के मानवाधिकार केन्द्र ने अपने एक बयान में घोषणा की है कि पिछले बुधवार को आईएसआईएल के आतंकियों और सीरियाई सेना के मध्य भीषण झड़पों के बाद इस गुट ने हुम्स प्रांत के क्रियतीन क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया।
रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएल के आतंकियों ने इस अवसर पर सौ से अधिक ईसाईयों के परिवार के सदस्यों को पकड़ लिया। इस केन्द्र ने सूचित किया है कि अलहवारीन गांव पर आईएसआईएल के नियंत्रण के बाद हुम्स प्रांत के दक्षिणपूर्वी क्षेत्रों में रहने वाले ईसाईयों का व्यापक स्तर पर पलायन आरंभ हो गया है।
पिछले महीनों के दौरान आईएसआईएल के आतंकियों ने सीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित हसका प्रांत पर भी हमला करके ईसाईयों का अपहरण कर लिया था।